फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: नौकरी-व्यापार में सफलता दिलाता है फेंगशुई का ये आसान और छोटा उपाय

Sun, 30 May 2021 05:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल एक बेहद कारगर आइटम होता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
फेंगशुई चीन की धार्मिक किताब 'टायो' पर आधारित ज्ञान है। इसमें इस बात का विचार किया है कि किस तरह से ऊर्जा का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक होता है और प्राकृतिक शक्तियां किस प्रकार जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती हैं। फेंगशुई आइटम नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने में कारगर होते हैं। इन्हें घर-ऑफिस में लगाने से अनेक फायदे हैं। अगर आप नौकरी-कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं तो फेंगशुई की एक बेहतरीन टिप्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल एक बेहद कारगर आइटम होता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। क्रिस्टल बॉल को ऑफिस और घर में शुभता के लिए लगाया जाता है। यदि आप अपने ऑफिस, व्यापार स्थल पर क्रिस्टल बॉल को लगाते हैं तो आपको अपने कार्य-व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ पाने के लिए क्रिस्टल बॉल लगानी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वहीं अगर आपके घर में बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो क्रिस्टल बॉल को उनके अध्ययन कक्ष में लगा सकते हैं। इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा। शयन कक्ष में क्रिस्टल बॉल को लगाने से वैवाहिक जीवन मधुर होता है। यदि जीवनसाथी से अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो ऐसे जातकों को अपने कमरे में क्रिस्टल बॉल जरूर लगानी चाहिए। 

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
घर की बालकनी में क्रिस्टल बॉल इस तरह से लगानी चाहिए कि उसके ऊपर सूर्य की रोशनी पड़ती रहे। इससे आपके घर का क्लेश दूर होता है। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। यदि घर में सूरज की किरणें नहीं आती हैं तो क्रिस्टल बॉल को कुछ देर धूप में रखने के बाद लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हालांकि जब भी आप अपने कार्यस्थल या घर पर क्रिस्टल को लगाएं तो कुछ विशेष चीजों का ध्यान जरूर रखें। सबसे पहले कुछ दिनों तक क्रिस्टल बॉल को नमक के पानी डुबों कर रखें। इसके बाद उसे पानी से बाहर निकालकर साफ कर लें और सूर्य की रोशनी में रखें। इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें