फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Wallet Tips: फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

Sat, 08 Feb 2025 06:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेंगशुई के अनुसार कुछ सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है और धन-संपत्ति में वृद्धि संभव है। आइए जानते हैं ऐसे प्रभावी उपाय, जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Wallet Tips: जिस प्रकार भारत में वास्तु शास्त्र को सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए महत्व दिया जाता है, उसी तरह चीन में फेंगशुई का विशेष महत्व है। फेंगशुई में घर और जीवन में खुशहाली लाने के लिए विभिन्न उपाय बताए गए हैं। अब भारत में भी फेंगशुई की मान्यताओं को अपनाया जाने लगा है, खासकर शोपीस, पेंटिंग और पौधों से जुड़े नियमों को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है और धन-संपत्ति में वृद्धि संभव है। आइए जानते हैं ऐसे प्रभावी उपाय, जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।

अनावश्यक वस्तुएं पर्स से हटा दें
फेंगशुई के अनुसार वॉलेट में वे चीजें नहीं रखनी चाहिए जिनका कोई उपयोग नहीं हो रहा हो। पुराने बिल, एक्सपायर्ड कार्ड या अनुपयोगी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए पर्स को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना जरूरी है।
 

Feng Shui Tips For Bedroom: बेडरूम की सजावट में न करें ये गलतियां, रिश्तों में हो सकता है तनाव


 
विज्ञापन

2 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe Stock
नोट को सही तरीके से रखें
फेंगशुई के अनुसार वॉलेट में पैसे रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नोटों को मोड़कर या बिना किसी क्रम के नहीं रखना चाहिए। धन को सुव्यवस्थित तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
 

Feng Shui Tips For Good Luck: फेंगशुई के ये उपाय हैं बेहद असरदार, करने से चमक उठती है किस्मत

विज्ञापन

3 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe Stock
वॉलेट में नगदी का सही क्रम बनाएं
अपने पर्स में नोट और कार्ड्स को व्यवस्थित ढंग से रखें। फेंगशुई मान्यता के अनुसार अगर पैसे और अन्य वस्तुएं सुव्यवस्थित होती हैं, तो आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। इसलिए पर्स में नगदी, नोट और कार्ड्स को ठीक से रखने की आदत डालनी चाहिए।

4 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : AdobeStock
अधिक से अधिक पेपर करेंसी रखें
आजकल लोग डिजिटल पेमेंट का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन फेंगशुई के अनुसार पर्स में कुछ नकद राशि अवश्य रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि छोटी मुद्रा सबसे ऊपर हो और नोटों को एक क्रम में रखा जाए। इससे आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala
सिक्कों को एक स्थान पर रखें
फेंगशुई के अनुसार पर्स में सिक्कों को एक निर्धारित स्थान पर रखना चाहिए। इसके अलावा घर या कार्यालय में भी सिक्कों को एक नियत स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। फेंगशुई के इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में धन वृद्धि और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
 

Feng Shui Tips For Living Room: अपने लिविंग रूम को बनाएं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर, अपनाएं ये फेंग शुई टिप्स




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें