फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eyebrow Facts: बहुत कुछ कहती हैं भौंहों की बनावट, इनके आकार से जानिए व्यक्ति अमीर है या गरीब

Wed, 23 Mar 2022 06:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
Eyebrow Signs: भौंहों की बनावट न सिर्फ सौन्दर्य को प्रभावित करती है, बल्कि ये किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को भी दर्शाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अंगों की बनावट, रंग और आकार के आधार पर किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार किसी भी व्यक्ति की आंखों और भौहों की बनावट को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं को जाना जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने भौहों पर भी ध्यान दें। हर किसी की भौहें उसके चेहरे की बनावट के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जैसे- किसी की भौहें बहुत गहरी होती हैं, तो किसी की बहुत पतली। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार की भौहों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है और इनका भविष्य कैसा रहेगा। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
मोटी भौहें
मोटी और घनी भौहों वालों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग अहंकारी होते हैं। इनमें धन के प्रति अधिक लालसा रहती है। ये किसी भी तरह धन अर्जन करने में विश्वास रखते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को गुस्सा भी अधिक आता है और चालाक भी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
हल्की भौहें
जिन लोगों की भौहें हल्की होती हैं, उनमें संतोष की भावना रहती है। ये अपने आदर्श और सिद्धांतों पर कायम रह कर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग समझदार और ज्ञानी भी होते हैं। साथ ही आर्थिक मामलों में भी ये भाग्यशाली होते हैं।

4 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
काली भौहें 
कहा जाता है कि ऐसे लोग जिनकी भौंहें गहरे काले रंग की होती हैं, वे लोग बहुत प्रतिभावान, कला प्रेमी और महंगे शौक रखने वाले होते हैं। ये लोग अपने करियर को लेकर बहुत संजीदा होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में अच्छा मुकाम भी पाते हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
जुड़ी हुई भौंहें
जिन लोगों की दोनों भौहें आपस में मिली होती हैं वह चतुर और संयमी होते हैं। ये लोग हमेशा अपनी तरक्की और अपने सपनों को पूरा करने के बारे में सोचते हैं। इन लोगों के लिए किसी से भी अपना काम निकलवा लेना आसान होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
लंबी भौहें
भौहें लंबी हों और कान के आस-पास पहुंचने लगे तो ये दर्शाता है कि व्यक्ति कंजूस है। साथ ही ऐसे लोग का मन अस्थिर रहता है और पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि कम होती है। साथ ही कहा जाता है कि इनमें व्यवहारिकता की कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भौंहों की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र - फोटो : iStock
भौहों के बीच खाली स्थान
जिन लोगों की दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होता है ऐसे लोग साफ और स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं। इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें