इसी तरह से जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक होने का दोष हो यानि दोनों में से अगर किसी एक की कुंडली में मांगलिक हो और दूसरे की न हो, तो उन्हें भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे किसी एक के स्वास्थय पर बुरा असर पड़ता है झगड़े यहां तक की वाद-विवाद में कोर्ट कचहरी की नौबत भी आ जाती है।
ऐसे में पति-पत्नी को माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रो से अभिषेक करना चाहिए। दोनों में से जिसकी भी कुंडली मांगलिक हैं उसे किसी की उचित सलाह से ओपल धारण करना चाहिए।