फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सपने होते हैं बेहद अशुभ, उठानी पड़ती है हानि

Tue, 06 Apr 2021 10:41 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dream
सोते समय सपने तो हम सभी देखते हैं। कई बार सपने में ऐसी चीजें दिखाई दे जाती हैं कि डर के कारण नींद खुल जाती है, तो वहीं कई सपने ऐसे भी होते हैं जो बहुत ही अच्छे लगते हैं। जिन्हें देखकर बहुत खुशी महसूस होती है। सपने चाहें जैसे भी हो व्यक्ति में उसका मतलब जानने की उत्सुकता रहती है। स्वप्न शास्त्र में सपने के शुभ अशुभ होने के बारे में बताया गया है, ये सपने जीवन में घटने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ चीजें देखना बहुत अशुभ माना जाता है। जानिए कौन सी हैं वे चीजें।
विज्ञापन

2 of 5
dream
सपने में पेड़ कटते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को सपने में पेड़ कटते हुए दिखाई देता है तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को रुपये पैसों की हानि होने वाली है। ऐसा सपना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
dream
सपने में खुद को गिरते हुए देखना
यदि कोई सपने में खुद को पहाड़ से, किसी ऊंची बिल्डिंग से या किसी भी ऊंची जगह से गिरते हुए देखता है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है, आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले समय में आपके मान-सम्मान को ठेस लगी सकती है और कि आने वाले समय में आपको सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 5
सपने में रेगिस्तान देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
सपने में खुद को रेगिस्तान में चलते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति स्वयं को रेगिस्तान में चलते हुए देखता है तो यह सपना बहुत अशुभ होता है। ऐसा सपना देखने पर आपको भविष्य में किसी शत्रु की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपने में कौआ देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सपने में कौआ या सांप देखना
सपने में कौआ देखना शुभ स्वप्न नहीं माना जाता है। इसी तरह यदि सपने में सांप काट लें या आपके पीछे सांप दौड़ रहा हो तो ये भी शुभ स्वप्न नहीं माना जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें