फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Astrology: सपने में अगर दिखे ये चीजें, तो आएगा पैसा ही पैसा !

Wed, 11 May 2022 05:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ चीज़ों का दिखना धन लाभ का संकेत होता है। - फोटो : अमर उजाला
Dream Interpretation: सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं और कई बार ऐसे सपने की जिन्हें देखते ही डर के मारे आंख खुल जाती है। वहीं कई सपने ऐसे होते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अलग-अलग महत्व के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने हमें भविष्य को लेकर अहम और बड़े संकेत देते हैं। इसके अलावा ये हमें भविष्य में होने वाली किसी अच्छी या अप्रिय घटना के बारे में बताते हैं। साथ ही कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई देने वाले सपने ज्यादातर सच होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए कुछ सपने बेहद शुभ माने जाते हैं, तो वहीं कुछ सपनों को अशुभ भी माना गया है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों में कुछ चीज़ों का दिखना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ चीज़ों का दिखना धन लाभ का संकेत होता है। आइए जानते हैं सपने में कौन सी चीजें धन लाभ का संकेत देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सपने में कुछ चीज़ों का दिखना धन लाभ का संकेत होता है। - फोटो : getty images
स्वयं को दूध पीते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप स्वयं को दूध पीते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होना वाला है। यदि आप कोई कारोबारी हैं तो इसका अर्थ है कि आपका बिजनेस बढ़ने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 6
यदि सपने में आप अपना दांत टूटता देखते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है। - फोटो : getty images
दांत का टूटना
यदि सपने में आप अपना दांत टूटता देखते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को ब्रश करते देखते हैं तो यह भी धन लाभ का संकेत है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि आपके पास अधिक मात्रा में धन आगमन हो सकता है। 

4 of 6
सपने में हाथी देखने का मतलब धन लाभ है।  - फोटो : istock
सपने में हाथी दिखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में हाथी नजर आता है तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत धन लाभ होने वाला है। सपने में सफेद हाथी दिखने का अर्थ है कि आपको जल्द हई सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
यदि सपने में सांप दिखाई दे, तो इसका अर्थ है आपको धनलाभ होनेवाला है।  - फोटो : istock
काला सांप दिखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में काला सांप नजर आता है तो यह भी एक शुभ संकेत है। यदि सपने में सांप दिखाई दे, तो इसका अर्थ है आपको धनलाभ होनेवाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपने में कमल का फूल दिखने का मतलब है ढेर सारा पैसा आना। - फोटो : iStock
सपने में कमल का फूल दिखना 
यदि किसी भी व्यक्ति को सपने में कमल का फूल नजर आता है इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को खूब सारा पैसा मिलने वाला है। कमल का फूल माता लक्ष्मी को प्रिय है इसलिए कहते हैं कि ऐसे में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें