फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Astrology: सपने में जंगल का दिखना है किस बात का संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Tue, 08 Mar 2022 01:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सपने में जंगल देखने के शुभ और अशुभ परिणाम दोनों हो सकते हैं। - फोटो : istock
Dream Astrology: हम सोते समय सपने देखते हैं। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बेहद डरावने, तो कई सपने हसीन होते हैं। सपने महज सपने नहीं होते हैं बल्कि, स्वप्न शास्र के अनुसार, इन सभी सपनों का मतलब होता है। ये सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। ये सपने शुभ और अशुभ दोनों प्रकार की घटनाओं के बारे में बताते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में कुछ विशेष चीजें दिख जाएं या यू कहें की आपके सपने वे चीजें आ जाएं तो ऐसा समझा जाता है कि आपकी आर्थिक स्थिति पलटने वाली है। कुछ विशेष तरह के सपने इस बात का संकेत करते हैं कि निकट भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हो सकती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। वहीं, कई बार हम ऐसे सपने भी देखते हैं जिन्हें देखकर हमें काफी खुशी होता है।कई बार हम खुद को जंगल में भी देखते हैं। सपने में जंगल देखने के शुभ और अशुभ परिणाम दोनों हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में अलग-अलग तरह से जंगल देखने का क्या मतलब होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको जंगल दिखता है तो यह एक शुभ संकेत है। - फोटो : istock
सपने में जंगल देखना 
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको जंगल दिखता है तो यह एक शुभ संकेत है। इसके अनुसार जल्द ही आपको अपने सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा और साथ ही आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हरा भरा जंगल देखना भी एक शुभ संकेत है। - फोटो : istock
हरा भरा जंगल देखना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हरा भरा जंगल देखना भी एक शुभ संकेत है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

4 of 6
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में सूखा हुआ जंगल दिखता है तो इसका मतलब है कि आपकी पुरानी परेशानियां लौटने वाली हैं। - फोटो : istock
सूखा हुआ जंगल देखना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में सूखा हुआ जंगल दिखता है तो इसका मतलब है कि आपकी पुरानी परेशानियां लौटने वाली हैं, लेकिन यह आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
यदि आपने सपने में कटता हुआ जंगल देखा है तो इसका अर्थ है कि आप किसी समस्या से घिरने वाले हैं। - फोटो : istock
कटता हुआ जंगल देखना 
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि आपने सपने में कटता हुआ जंगल देखा है तो इसका अर्थ है कि आप किसी समस्या से घिरने वाले हैं। ये इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपको किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, ऐसा सपना दिखने पर पहले से सतर्क होना बेहतर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यदि आप सपने में आग लगा हुआ जंगल देखते हैं तो इसका अर्थ है आप अपनी समस्या का हल जल्द ही पा लेंगे। - फोटो : istock
जलता हुआ जंगल देखना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में आग लगा हुआ जंगल देखते हैं तो इसका अर्थ है आप अपनी समस्या का हल जल्द ही पा लेंगे। इसलिए इस तरह का सपना देखने पर घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें