जो भी हमारे दिमाग में चल रहा होता है या पूरे दिन में हम जो भी क्रिया-कलाप करते हैं। रात को वही हमारे सपने में दिखाई देता है। जब हम रात को बहुत गहरी नींद में सो रहे होते हैं तो हमें सपने में बहुत सी चीजें दिखाई देती हैं, जिनमें से कुछ हमें याद रहती हैं, कुछ को हम भूल जाते हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि जो सपने हमें दिखाई देते हैं उनका हमारे जीवन से कुछ न कुछ संबंध अवश्य रहता है। इसी तरह से कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका संबंध हमारे करियर से होता है। इन सपनों को देखने का मतलब होता है कि आपके करियर को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन सपनों के बारे में...