फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये एक आसान सा काम करने से अच्छा जाएगा आपका पूरा दिन, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

Mon, 28 Dec 2020 01:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पूरा दिन अच्छा बीते। वह जिस भी कार्य को करने जाए वो पूरा हो जाए। हमारे शास्त्रों में सुबह उठकर कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से हमारा पूरा दिन तो अच्छा जाता ही है, हमारे ऊपर ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है लेकिन ज्यादातर लोग नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं। इसलिए एक ऐसा ही आसान सा कार्य है जिसको प्रतिदिन करने से आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। जिससे आपका पूरा दिन तो अच्छा जाएगा ही साथ ही आपका भाग्योदय भी होने लगता है। तो चलिए जानते हैं कि प्रतिदिन क्या करना चाहिए।  
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह उठकर सबसे पहले आंख खुलने के बाद मनुष्य को उस स्थान की भूमि को अपने दोनों हाथों से स्पर्श करके प्रणाम करना चाहिए। फिर अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठकर हथेली का दर्शन करना बहुत ही शुभ रहता है। सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को एक साथ जोड़कर उनको निहारें और तीन-चार बार हथेलियों के अपने मुंह पर फिराएं।

धर्म शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि हमारी हथेली में विष्णु जी, धन की देवी लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती का वास होता है। इसलिए प्रातःकाल प्रतिदिन हथेली के दर्शन करने से इन तीनों की कृपा प्राप्त होती है। आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होने लगती हैं। हथेली के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में विष्णु जी निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कहा जाता है कि हथेलियों में बनी हुई आड़ी तिरछी लकीरे केवल रखाएं नहीं बल्कि हमारा भाग्य होती हैं, इसलिए माना जाता है कि जब हम प्रतिदिन अपनी हथेलियों के दर्शन करते हैं और अपने चेहरे पर फिराते हैं तो इससे भाग्योदय होता है और आपके जीवन में आने वाली समस्याएं स्वतः ही धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें