फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी देख रहे हैं ऐसे सपने, तो आपके करियर के लिए हो सकता है कुछ बड़ा

Mon, 28 Dec 2020 02:04 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सफलता प्राप्त करने के सपने (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जो भी हमारे दिमाग में चल रहा होता है या पूरे दिन में हम जो भी क्रिया-कलाप करते हैं। रात को वही हमारे सपने में दिखाई देता है। जब हम रात को बहुत गहरी नींद में सो रहे होते हैं तो हमें सपने में बहुत सी चीजें दिखाई देती हैं, जिनमें से कुछ हमें याद रहती हैं, कुछ को हम भूल जाते हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि जो सपने हमें दिखाई देते हैं उनका हमारे जीवन से कुछ न कुछ संबंध अवश्य रहता है। इसी तरह से कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका संबंध हमारे करियर से होता है। इन सपनों को देखने का मतलब होता है कि आपके करियर को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन सपनों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
खुद को आसमान में उड़ते हुए देखना
यदि आप स्वप्न में स्वयं को आसमान में उड़ते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि जल्दी ही आपका भाग्योदय होने वाला है। आने वाले समय में जल्दी ही आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं। यह सपना स्वप्न सष्ट तौर पर दर्शाता है कि आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 4
dream
स्वयं को नदी की दिशा में बहते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि जब आप सपने में स्वयं को नदी में बहते हुए देखते है और आप नदी के बहाव की दिशा में बह रहे हैं तो यह सपना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। यदि आप सपने में अपने आप को नदी की उलटी दिशा में बहते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको करियर में असफलता मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
dream
स्वयं को किसी वस्तु के पीछे छिपे हुए देखना
यदि आप सपने में देखते हैं कि आप किसी वस्तु के पीछे छिपे हुए हैं तो यह सपना करियर के लिहाज से सही नहीं रहता है। आपको आने वाले समय में करियर को लेकर सावधान रहना चाहिए। इस सपने के कारण आपको किसी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। यदि बार-बार आपको ऐसा सपना आता है तो शिवलिंग पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें