फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां धनलक्ष्मी की कृपा पाने के लिए संध्या के समय जरूर करें ये कार्य

Mon, 28 Sep 2020 07:06 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके पास धन और भौतिक सुखों की कोई कमी नहीं रहती है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी उनके यहां स्थाई रुप से निवास करें। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। ज्योतिष और बुजुर्गों के द्वारा बताया गया है कि कुछ कार्यों को संध्य़ा के समय अवश्य करना चाहिए और कुछ कामों से बचना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। जिससे घर मे धन संबंधित परेशानियां नहीं आती हैं। जानते हैं कि संध्या के समय कौन से कार्य करना रहता है उचित और कौने से कार्य नहीं करने चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
संध्या के समय पूजा घर और तुलसी में दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
संध्या के समय मंदिर में धूप दीप जलाकर आरती जरुर करनी चाहिए। भगवान को कुछ मीठे का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। शाम के समय तुलसी के पौधे में भी दीपक जलाना चाहिए। संध्या के समय घर में शांति का वातावरण रखें। जिनके घर में संध्या के समय लड़ाई झगड़ा या अनावश्यक शोर होता है। उनके घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
lakshmi
ज्यादातर लोग शाम को घर आते समय खाली हाथ ही आ जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। जब भी शाम को घर वापस आएं तो कुछ न कुछ लेकर आएं। उसे सबसे पहले घर के बुजुर्गों और बच्चों को देना चाहिए। जिनके घर में बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं प्रसन्न रहती हैं वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अगर आपने अपने घर में पूर्वजों की तस्वीर लगा रखी हैं, तो उनके सामने भी संध्या के समय दीपक जलाएं इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धन की कोई कमी नहीं रहती है। लेकिन पूर्वजों की तस्वीर कभी भी मंदिर में नहीं लगानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाम के समय धन के लेन देन से बचें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
संध्या के समय धन के लेन-देन से बचना चाहिए। इससे घर में धन नहीं रुकता है। धन संचय में बाधा आती है। इसलिए अगर ज्यादा जरुरी हो तभी शाम के समय धन का लेन देन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें