फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा का पाठ करने से दूर रहते हैं नकारात्मक विचार, बढ़ता है आत्मविश्वास

Sun, 27 Sep 2020 07:42 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hanuman
हनुमान जी बहुत बलशाली हैं। राक्षस उनके भय से कांपते थे। हनुमान जी की आराधना और चालीसा का पाठ करने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। कहते हैं कि हनुमान जी ही ऐसे देवता हैं जो साक्षात रुप में आज भी पृथ्वीलोक पर रहते हैं. हनुमान चालीसा तुलसीदास द्वारा लिखा गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सारे कष्टों से बचाते हैं। हनुमान चालीसा की हर एक चौपाई का अपना एक अलग महत्व है। अपनी खास मनोकामना के अनुसार भी आप इसकी चौपाइयों का पाठ कर सकते हैं। इसकी चौपाईयां सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास के साथ पढ़ने से हर कष्ट का निवारण होता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
हनुमान
जिन लोगों को अकारण ही भय सताता है, उन्हें नियमित रुप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर तरह के भय और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों को मन में नकारात्मक विचार आते हैं वे लोग हनुमान जी की आराधना और चालीसा का पाठ करते हैं तो नकारात्मक विचार दूर होते हैं और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
hanuman
सुबह को जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके हनुमान जी की पूजा करके उनके सामने दीप प्रज्वलित करें। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ करें, अंत में हनुमान जी को प्रणाम करके प्रार्थना करें। इससे आपका मन शांत और एकाग्र होता है। रुद्राक्ष की माला से इसकी चौपाइयों का 108 बार जाप भी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
हनुमान जी की आराधना से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन लोगों पर शनि देव की वक्रदृष्टि है, उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिलता है। हनुमान जी का आराधना करने वालों को शनिदेव कष्ट नहीं पहुंचाते हैं। नियमित रुप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि की साढ़े साती का प्रभाव भी कम होता है।  आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें