फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली के अलग-अलग भावो में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

Sat, 21 Nov 2020 06:01 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
अलग-अलग भावों में स्थित चंद्रमा उसी के अनुसार फल प्रदान करता है।
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का हमारे जीवन में बहुत महत्व  होता है। ग्रहों की बदलती चाल और स्थिति हमारे जीवन में अलग-अलग क्षेत्रो को प्रभावित करती है। शुभ ग्रह भी जब कमजोर स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से घिर जाता है। हर ग्रह अपने स्वाभाव के अनुसार फल प्रदान करता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और मस्तिष्क का कारक माना गया है। चंद्र के कमजोर होने के कारण जातक की मन की शक्ति कमजोर हो जाती है। उसे मानसिक परेशानियां होने लगती हैं, जिसके कारण व्यक्ति किसी भी कार्य में अपना मन एकाग्र नहीं रख पाता है। चंद्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को किडनी, फेफड़ो आदि से संबंधित रोगों का सामना भी करना पड़ता है। अलग-अलग भावों में स्थित चंद्रमा उसी के अनुसार फल प्रदान करता है। जिन लोगों का चंद्र मजबूत होता है उनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहती है। इससे उनकी कार्य क्षमता सही होती है और वे सफलता प्राप्त करते हैं। इसलिए चंद्रमा का कुंडली में मजबूत होना आवश्यक होता है। जानते हैं चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय...
विज्ञापन

2 of 13
बरगद के पेड़ में जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : िि
कुंडली के प्रथम स्थान में चंद्रमा के कमजोर होने पर जातक को अपने पलंग के पैरो में तांबे के छल्ले लगवाने चाहिए। साथ ही वट वृक्ष (बरगद) में जल अर्पित करना चाहिए। यात्रा पर जाते समय रास्ते में पड़ने वाली नदी में तांबे का सिक्का डालना चाहिए। इससे चंद्र की पीड़ा से राहत मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 13
चंद्रमा को सही करने के लिए चावल का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
कुंडली के द्वितीय भाव को धन स्थान माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में द्वितीय भाव में कमजोर चंद्र हो तो अपनी मां के हाथ से थोड़े से अक्षत (साबुत चावल) और चांदी लेकर उसे सफेद कपड़े में बांध लें। इन चावलों और चांदी को अपने पास संभाल कर रखें। इससे आपका चंद्र सही होगा और धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। 

4 of 13
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए मां दुर्गा आराधना करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अगर आपका चंद्रमा तीसरे भाव में कमजोर है तो चांदी की बनी हुई चीजें, चावल और दूध या फिर दूध से बनी चीजों का दान बहन या बेटी को करना चाहिए। चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 13
पूर्णिमा के दिन दूध से बनी चीजों का दान करें।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कुंडली के चौथे भाव में चंद्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौथे स्थान में चंद्र को मजबूत बनाने के लिए हर पूर्णिमा के दिन दूध से बनी चीजों का दिन घर की महिलाओं को करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
पंचम स्थान में अगर आपका चंद्र कमजोर है तो उसे मजबूत करने के लिए सफेद रंग के कपड़े में शक्कर और थोड़े से चावल बांधकर कहीं पर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ये कार्य सोमवार के दिन करना उचित होगा साथ ही भगवान शिव की पूजा करें। 
विज्ञापन

7 of 13
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता की सेवा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन लोगों की कुंडली में छठे भाव में चंद्र को मजबूत बनाना हो उन्हें अपने माता-पिता सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। धार्मिक पुस्तक, छाता, तांबा, गुड़, बाजरा, लाल और पीले रंग के वस्त्र आदि किसी मंदिर में क्षमतानुसार दान करना चाहिए। ऐसे लोगों को रात्रि के समय दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। 

8 of 13
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए मोती धारण करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए मोती पहनना बहुत लाभदायक माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में स्पतम भाव का चंद्रमा कमजोरहो तो अपनी राशि के अनुसार चांदी की अंगूठी में मोती धारण करना चाहिए। चंद्र को मजबूत बनाने के लिए चांदी की चीजें धारण करना चाहिए। शिव जी की नियमित पूजा करने से भी चंद्रमा मजबूत होता है।

9 of 13
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत बनाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुंडली के अष्टम भाव में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए अपनी मां के हाथ से चावल और चांदी लेकर एक चांदी की डिबिया में भरकर अपने पास रख लें। किसी पात्र या बोतल में दूध भरकर कहीं सूनसान जगह पर जाकर भूमि में दबा दें। बड़े बुजुर्गों की सेवा करें बच्चों के प्रति प्रेम की भावना रखें।
 

10 of 13
चंद्रमा की मजबूत बनाने के लिए भगवान शिव के दर्शन करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
नवम भाव में चंद्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन शिव में मंदिर में जाकर दर्शन एवं पूजन करना चाहिए। अपने इष्ट देव की नियमित रुप से आराधना करनी चाहिए। इससे आपका चंद्रमा शुभ फल प्रदान करेगा।
 

11 of 13
चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के दशम स्थान में चंद्र कमजोर हो तो उसे क्रीम कलर के कपड़े, केले और धार्मिक पुस्तकों का दान किसी ब्राह्मण को करना चाहिए। ऐसे लोग दिन के समय दूध का सेवन कर सकते हैं परंतु रात के समय दूध के सेवन से बचना चाहिए। अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए और निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा करनी चाहिए। 

12 of 13
मोती धारण करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कुंडली के एकादश भाव यानि ग्याहरवें भाव में कमजोर चंद्र को मजबूती देने के लिए चांदी की अंगूठी में शुद्ध मोती रत्न जड़वाकर धारण करना चाहिए। इससे आपकी आय सही होगी। इसके अलावा छोटे बच्चों को पेड़े की मिठाई बांटे।
विज्ञापन

13 of 13
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे
अगर आपकी कुंडली के द्वादश यानि बारहवें स्थान में चंद्र की स्थिति कमजोर है तो धार्मिक स्थल की यात्रा करें। पीने के लिए फिल्टर पानी की ही उपयोग करें। हर स्थान का पानी न पिएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें