फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को करने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Mon, 11 Jan 2021 12:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी हैं इनकी उत्पत्ति जल से हुई हैं इसलिए ये चंचला कहलाती हैं। मां लक्ष्मी एक जगह नहीं ठहरती हैं, लेकिन जहां भी इनकी कृपा हो जाती है, वहां किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी के पूजन का बहुत महत्व बताया गया है। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने और धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। कुछ आसान से उपाय करके आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय...
विज्ञापन

2 of 5
goddess laxmi - फोटो : file photo
धन की देवी माता महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें सफेद मिठाई और सफेद चीजों वस्तु चावल एवं चावल की खीर और दूध से बनी हुए पकवान का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा मां लक्ष्मी को जो खीर चढ़ाएं, उसमें केसर के कुछ धागे भी डाल देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर के दरिद्रता दूर होकर सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मी देवी
किसी लक्ष्मी विष्णु मंदिर में जाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को कमल के फूल या फिर लाल रंग के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय को करने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को आश्चर्यजनक धन लाभ होता है।

4 of 5
लक्ष्मी देवी
जो लोग चाहते हैं कि उनके घर में हमेशा धन की आवक बनी रहे और दिन पर दिन धन की बढ़ोत्तरी होती रहे तो प्रतिदिन प्रात:काल और संध्या के समय अपने घर में पूरे परिवार के साथ माता महालक्ष्मी का पूजन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पूरे परिवार मां लक्ष्मी कृपा बरसती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी देवी
माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें श्रद्धा पूर्वक शंख, कौड़ी, कमल, मखाने, बताशे और कमलगट्टे की माला आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए। ये सभी चीजें मां लक्ष्मी के बहुत प्रिय हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। आपके घर में धन की बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें