फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौंग के ये आसान उपाय करने से दूर होंगी सारी परेशानियां, चमक जाएगी किस्मत

Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लौंग के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कई तरह की सामग्री प्रयोग में लाई जाती है। इन्हीं सामग्री में से एक है लौंग। जिसका प्रयोग मुख्य रूप से पूजा व हर धार्मिक अनुष्ठान में किया जाता है। इसके साथ ही लौंग का प्रयोग रसोई में मसाले के रूप में भी किया जाता है। पहले के समय में दादी-नानी के नुस्खों में लौंग का प्रयोग किया जाता था, आज भी सर्दी-खांसी आदि में औषधी के रूप में लौंग का प्रयोग करते हैं। लौंग गुणकारी तो होती ही है, साथ ही ज्योतिष में लौंग के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप धन और कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।  माना जाता है कि इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं लौंग के चमत्कारी उपाय।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घर में सुख शांति के लिए लौंग और कपूर जलाकर दिखाना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वरी)
अच्छी सेहत और सुख शांति के लिए-
किसी पात्र में 5 लौंग, कपूर और हरी इलायची लेकर प्रज्वलित करें और उसे पूजा स्थान सहित पूरे घर में दिखाएं। माना जाता है कि इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है। कपूर जलाकर दिखाने से एक भीनी खुशबू वातावरण में फैल जाती है जो मन को शांति पहुंचाती है। इसके साथ ही माना जाता है कि इससे वायु में मौजूद विषाणु भी नष्ट होते हैं, जिससे रोगों के पनपने की आशंका कम हो जाती है। यह कार्य सप्ताह में दो बार या इससे अधिक किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
धन प्राप्ति के लिए कौड़ी और लौंग का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन में बरकत के लिए उपाय-
ज्यादातर लोगों को शिकायत होती है कि बहुत प्रयास करने पर भी धन का संचय नहीं हो पाता है। ऐसे में लौंग और कौड़ियों का ये उपाय आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। इसके लिए पांच कौड़ियां और पांच लौंग लेकर किसी लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाने के बाद अपनी तिजोरी या जहां भी धन रखते हैं वहां पर रख दें। माना जाता है कि इससे धन में बरकत बनी रहती है।

4 of 6
शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए लौंग का उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए-
यदि आप शत्रुओं से परेशानी हैं तो हर मंगलवार और शनिवार के दिन शाम के समय किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसी के साथ पांच लौंग और कपूर प्रज्वलित करके हनुमान जी का पूजन करना चाहिए। इसके बाद जो राख बचे उससे अपने माथे पर तिलक करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही दुश्मनों से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
नकारात्मकता को दूर करने के लिए लौंग का जोड़ा डालकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्लित करना चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बिगड़े काम बनाने के लिए-
कई बार अचानक से हर कार्य में बाधाएं आने लगती हैं और बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो इसके लिए शनिवार के दिन संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इस दीपक में दो जोड़े लौंग के डाल दें। अब इस दीपक को घर में उस स्थान या कोने में रखें जहां पर अंधेरा हो। ताकि वहां पर प्रकाश फैल जाए। माना जाता है कि हर शनिवार को ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मकता दूर होती है और आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में सुख शांति के लिए लौंग का उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इंटरव्यू में सफलता के लिए-
नौकरी मिलना आज के समय में बहुत ही कठिन हो गया है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं लेकिन बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो एक मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाएं। एक नींबू लेकर उसके ऊपर चार हिस्सों में चार लौंग गाढ़ दें। इस नींबू को हाथ में लेकर ''ऊं श्री हनुमते नम:'' इस मंत्र का जाप करें। जाप पूरा होने के बाद वापस आ जाएं और इंटरव्यू देने जाते समय उस नींबू को साथ ले जाएं। मान्यता है कि इससे हर कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें