प्रातः काल का समय बहुत ही उत्तम माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भी सुबह के समय की बात करें तो इससे उत्तम और महत्वपूर्ण समय और कोई नहीं हो सकता। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय हम जिस प्रकार की ऊर्जा को रखते हैं वही ऊर्जा पूरा दिन हमारे साथ रहती है। इसलिए कहा जाता है कि प्रातः काल सकरात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पूजा, पाठ, व्यायाम, आदि करनी चाहिए। लेकिन यदि हमने सुबह कुछ गलत चीज कर ली या गलत वस्तु देख ली तो हमारा पूरा दिन नकारात्मक ऊर्जा लिए होता है। इसीलिए हमारे धर्म शास्त्रों में सुबह उठते समय ही प्रभु का नाम लेने की बात कही गई है, ताकि दिन की शुरुआत ही सकारात्मकता के साथ हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें सुबह के समय कुछ ऐसे कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य