फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को भूलकर भी न करें ये काम, लक्ष्मी होती हैं रुष्ट

Wed, 22 Jul 2020 07:20 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मां लक्ष्मी - फोटो : SOCIAL MEDIA

शास्त्रों में हर कार्य से संबंधित नियम बताए गए हैं। अगर इन पर ध्यान न दिया जाए तो कभी कभी बहुत हानि हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए। इन कामों को करने से नकारात्मक शक्तियों के बढ़ने की वजह से हमें कई नुकसान उठाने पड़ते हैं। जानते हैं वह कौन से काम हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन

2 of 6
रात के समय न काटें नाखून (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रात के समय कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं। साथ ही रात के समय नाखून काटने से आपको चोट भी लग सकती है।

विज्ञापन

3 of 6
रात के समय बाल खोल कर न सोएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels.com
कुछ महिलाओं को रात को बाल खोलकर सोने की आदत होती है लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह आदत नुकसानदेह हो सकती है। रात को बाल खोलकर सोने से नकारात्मक शक्तियां आकर्शित होती हैं। ज्योतिष के अनुसार जो महिलाएं रात के समय बाल खोल कर सोती हैं, उनके घर की खुशहाली पर प्रभाव पड़ता है और पति की आयु भी कम होती है।

4 of 6
रात में इत्र न लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

लोग जब शादी या पार्टी में जाते हैं तो परफ्यूम या इत्र लगाकर जाते हैं लेकिन अगर पार्टी रात के समय हो तो इत्र लगाकर नहीं जाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से अच्छी और बुरी दोनों तरह की शक्तियां हमारी ओर आकर्षित होती हैं। रात के समय नकारात्मक शक्तियों के हावी होने का डर रहता है। रात के समय घर में लोग खुशबू के लिए स्प्रे करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार रात के समय घर में भी सुगंधित इत्र नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

विज्ञापन

5 of 6
रात में रसोई में झूठे बर्तन न छोड़े(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रात के समय कभी जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए। जो लोग रात को बर्तन गंदे छोड़ते हैं, या रसोई की सफाई नहीं करते हैं वहां कभी भी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। घर में दरिद्रता आने लगती है। परिवार के सदस्यों के की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। किचन में गंदे बर्तन छोड़ने से घर में अशांति आती है

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झाड़ू हमेशा सही जगह रखें(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुछ लोग सूर्य ढलने के बाद या रात को झाड़ू लगाते हैं। लेकिन शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से घर की बरकत खत्म होने लगती है। झाड़ू को सदैव सही जगह पर रखकर सोना चाहिए। झाड़ू में लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखकर सोना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें