फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: सालभर मां लक्ष्मी की बरसती रहेगी कृपा, बस कर लें ये 5 उपाय

Wed, 11 Nov 2020 04:06 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2020 - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2020: दिवाली 14 नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या को दिवाली पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन-वैभव प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में पीले या सफेद रंग की कौड़ियां भी रखनी चाहिए। - फोटो : Social media
पूजा में पीले या सफेद वस्त्र में रखें कौड़ियां
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में पीले या सफेद रंग की कौड़ियां भी रखनी चाहिए। माना जाता है कि कौड़ी को मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ियां रखने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। पूजन के बाद अगले दिन या किसी शुभ मुहूर्त में वे कौड़ियां अपने धन स्थान पर रख दें। इससे धन की कमी नहीं रहती है। घर में बरकत बनी रहती है। 

विज्ञापन

3 of 6
दिवाली को मां लक्ष्मी की पूजा करने के पश्चात घर के हर कमरे में शंख और घंटी बजाएं। - फोटो : Pixabay
मां लक्ष्मी पूजा में बजाएं शंख और घंटी
दिवाली को मां लक्ष्मी की पूजा करने के पश्चात घर के हर कमरे में शंख और घंटी बजाएं। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं। इस उपाय को करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। 

4 of 6
दिवाली को तेल का एक दीपक जलाकर उसमें एक लौंग डालें - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक में डालें लौंग के दाने
दिवाली को तेल का एक दीपक जलाकर उसमें एक लौंग डालें और उससे हनुमान जी का आरती करें। हमुमान जी से अपनी समस्याओं के निवारण की प्रार्थना करें। आप चाहें तो घर में ही हनुमान जी की प्रतिमा के सामने यह उपाय कर सकते हैं या फिर किसी मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली पर भगवान शिव को अर्पित करने से मिलता है उनका आशीर्वाद। - फोटो : Pixabay
भगवान शिव अर्पित करें अक्षत
सुख-समृद्धि के लिए किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अक्षत (चावल) अर्पित करें। अक्षत का अर्थ होता है जो खंडित न हो। इसलिए ध्यान रखें की शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले चावल बिल्कुल साबुत होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली में झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के जरूर खरीदें झाड़ू
दिवाली के दिन घर मे झाड़ू खरीद कर लाना चाहिए। नई झाड़ू से घर की सफाई करनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता निकल जाती है और मां लक्ष्मी निवास करती हैं। झाड़ू लगाने के बाद ऐसे स्थान पर रखें कि किसी की नजर उस पर न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें