फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदना न भूलें ये चीजें, होगी कई गुणा वृद्धि

Wed, 11 Nov 2020 01:19 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
धनतेरस 2020: कार्तिक मास की त्रियोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को है।
धनतेरस खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार होता है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल 13 नवंबर को धनतेरस है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो वह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। तो चलिए जानते हैं धन-वैभव पाने के लिए राशि के अनुसार आपको किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
धनतेरस पर सोने, तांबे या फिर पीतल की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि 
इस धनतेरस आपको चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि 
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

8 of 13
rashi
तुला राशि 
इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना बढ़िया रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।

10 of 13
rashi
धनु राशि
आपके लिए धनतेरस में वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

11 of 13
rashi
मकर राशि
इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
इस धनतेरस पर आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। आप नए सौदे भी कर सकते हैं जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें