फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर इन 5 उपायों को करने से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

Thu, 10 Oct 2019 08:27 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
diwali
कार्तिक मास के आगमन से जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार जैसे नजदीक आता है वैसे ही लोग माता लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करने लगते हैं। धनतेरस से 5 दिनों तक दीपावली का पर्व मनाया जाता है। अगर इन 5 दिनों में इन उपायों के साथ माता लक्ष्मी और धनवंतरी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन, वैभव और मान- सम्मान की कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kuber yantra
धनतेरस वाले दिन घर पर पूजा के दौरान कुबेर यंत्र की पूजा अवश्य करें। पूजा में 108 बार ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा का जाप करें। धनतेरस के दिन इस मंत्र के जप से कभी भी आपके पास धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
wallet - फोटो : social media
धनतेरस या दीपावली पर अगर संभव हो तो किसी किन्नर से उसके हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। यह उपाय आपको जिंदगी में बहुत सफलता दिला सकता है।

4 of 6
silver coin - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा कर उसे अपनी तिजोरी में रखने से जीवन में तरक्की और सुख सविधाओं में अपार वृद्धि होती है।
विज्ञापन

5 of 6
diya
धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और उस के पास माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज कौड़ी को रख दें इसके बाद माता लक्ष्मी और धनकुबेर की आराधना करें। पूजा के बाद कौड़ी को आप अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुबेर यंत्र
धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को अपनी तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें