फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत को कोसना छोड़ें, आपकी इन गलतियों से शनिदेव होते हैं नाराज, देते हैं अशुभ फल

Thu, 10 Oct 2019 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शनिदेव
अक्सर देखा जाता है कि जब आप किसी नए काम को करने जाते हैं तो आपको कई बार असफलता मिलती है। बार- बार प्रयास करने के बावजूद आप सफल नहीं होते। अंत में आप कहते हैं कि मेरी तो किस्मत ही खराब है जिसकी वजह से असफलता मिल रही है। दरअसल ऐसा नहीं है ज्योतिष शास्त्र में इसका कारण आपकी रोजाना की आदतों की वजह से ऐसा होता है। इसलिए कुछ कामों को करने से आपको बचना चाहिए। व्यक्ति की कुछ आदतों की वजहों से शनि देव नाराज हो जाते है और शुभ फल की जगह अशुभ फल देने लगते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
shani dev
कई बार देखा गया कि घर में झाड़ू लगाने के बाद उसको इधर- उधर रख दिया जाता है। या फिर पटक कर रख देते हैं। ज्योतिष में ऐसा करने से शनि देव अशुभ प्रभाव देने लगते हैं जिसकी वजह से अक्सर असफलता मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
जो लोग घर के दरवाजे पर आए किसी भूखे, प्यासे या गरीब आदमी का डांटकर भगा देते हैं शनिदेव उनसे नाराज हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गरीब लोगों के स्वामी शनिदेव है। इसलिए कभी भी गरीबों का अपमान नहीं करना चाहिए। बार-बार असफलता मिलने का यह भी एक कारण है।

4 of 6
shani dev
जो लोग अपने बल से किसी दूसरे का हक मार लेते हैं शनि देव उनको बहुत परेशान करते हैं। कुछ समय के लिए समय यह अच्छा रहता है लेकिन बाद में इनको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
shani dev
जो व्यक्ति भोजन का अपमान करते हैं और थाली में खाना छोड़कर उठ जाते है उन पर शनि देव का अशुभ प्रभाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shanidev
जिन व्यक्तियों में घर पर चीजों को इधर- उधर फेंकने की बुरी आदतें होती हैं उन पर शनिदेव का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शनि के अशुभ प्रभाव से ऐसे व्यक्ति को बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें