फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के दिन अगर किए ये 6 उपाय, फिर जरूर होगी धनवर्षा

Mon, 21 Oct 2019 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dhanteras
 25 अक्तूबर, शुक्रवार को धनतेरस है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस पर धनवंतरि और कुबेर के साथ माती लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रगट हुए थे। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा और कुछ चीजों की खरीदारी करने पर घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है। धनतेरस के दिन कुछ टोटके किये जाते हैं जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 7
धनतेरस
धनतेरस पर गोमती चक्र के उपाय से आने वाले दिनों में व्यक्ति के पास से धन की कमी दूर हो जाती है। धनतरेस पर पांच गोमती चक्र पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।
विज्ञापन

3 of 7
dhanteras
धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करने के बाद रात को 21 चावल के दाने को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। धनतेरस के दिन इस उपाय से आर्थिक संपन्नता आती है।

4 of 7
Dhanteras - फोटो : Twitter
धनतेरस से भाईदूज तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर श्री सूक्त का पाठ करने से धन संबंधी तमाम तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Dhanteras shimla
अचानक धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं और साथ में 13 कौड़ियां के लेकर आधी रात के समय घर के प्रत्येक कोने में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अचानक धन संपदा प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

6 of 7
शुभ धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के पास धन नही टिक पाता और हमेशा धन की कमी रहती है उन्हें धनतेरस से दिवाली के दिन तक मां लक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dhanteras
समाज में पैसे के साथ अगर मान-सम्मान और औहदा प्राप्त करना है त धनतेरस के दिन उस पेड़ की टहनी को तोड़कर घर लाएं जिसमें अक्सर चमगादड़ डेरा जमाएं रहते हो। इस टहनी को घर के मुख्य कमरे में रखने से सभी तरह की खुशियां मिलती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें