फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रखें ध्यान

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Chandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2023: 05 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा, जो कि देर रात 1 बजे खत्म हो जाएगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह दिखाई नहीं देगा। साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही किसी जीव पर इसका नकारात्मक प्रभाव होगा। लेकिन शास्त्रों में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दिन सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दिन विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जिसका प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...  

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण का चांद देखना चाहिए या नहीं? जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें
विज्ञापन

2 of 5
Chandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण - फोटो : istock
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु के जीवन पर पड़ता है। वहीं यदि घर में पहले से पका हुआ भोजन रखा है तो उस पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें। 
विज्ञापन

3 of 5
Chandra GrahanChandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इनका इस्तेमाल करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है। 

Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क

4 of 5
Chandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण - फोटो : istock
शास्त्रों के अनुसार जब चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chandra Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
साथ ही गर्भवती महिलाओं को गलती से चंद्र ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें