फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए ग्रहण और सूतक काल का सही समय

Fri, 27 Oct 2023 03:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Chandra Grahan 2023 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2023: जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र होता है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण को चंद्रमा के ग्रहण के रूप में जाना जाता है। 28 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा वाले दिन लगा था। यह चंद्र ग्रहण दुनिया भर के कई हिस्सों में देखा गया था, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा और कहां-कहां दिखाई देगा...

Chhath Puja 2023: इस साल कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना सहित अन्य सभी तारीखें
विज्ञापन

2 of 5
Chandra Grahan 2023 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
कब लगेगा का साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Chandra Grahan 2023 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
कहां-कहां देखा जा सकेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा। 

Chanakya Niti: इन पांच गुणों वाला व्यक्ति जीवन में कभी नहीं होता असफल, हर कदम पर मिलती है कामयाबी

4 of 5
Chandra Grahan 2023 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल
इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की दोपहर 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chandra Grahan 2023 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण - फोटो : iStock
क्या होता है सूतक काल?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण के शुरू होने से करीब 09 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें