Chandra Grahan ke baad Grahon ka Gochar: आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल के अंतिम ग्रहण के बाद 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 11 नवंबर को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। साथ ही 13 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल और व्यापार के दाता बुध ग्रह गोचर करेंगे। वहीं 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होंगे।चंद्र ग्रहण के बाद होने वाले इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशि ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं कौन से ग्रह अपनी चाल में कर रहे हैं बदलाव और किन राशियों को होगा विशेष लाभ।