फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: 5 जुलाई को चंद्रग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 04 Jul 2020 02:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
चंद्रग्रहण 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह लगातार तीसरी बार है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगेगा। यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां पर ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार. सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरु होगा। यह 09 बजकर 59 मिनट में यह परमग्रास में होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड की होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : Pixabay
ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समय होता है। इस दौरान शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। पूजा-पाठ में रोक लग जाती है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिये जाते हैं। ग्रहण काल में अन्य प्रकार की भी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
चंद्र ग्रहण 2020
ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां
  • ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
  • ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
  • सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
  • सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए।
  • इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : self
ग्रहण के बाद जरूर करें ये कार्य  
  • चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर नए कपड़े पहने फिर कुछ दान करें।
  • इसके बाद कोई अन्य कार्य करना शुरू करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल डालकर शुद्धि करें।
  • ग्रहण खत्म होने पर घर के पास मौजूद किसी मंदिर में पूजा कर दान करें।
  • मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद इन्द्र देव की पूजा करने का भी विधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें