फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होती हैं ये बुरी आदतें लक्ष्मी जी उनके पास कभी नहीं ठहरती

Fri, 07 Aug 2020 03:52 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य बहुत ही विद्वान एवं ज्ञानी थे। उन्होंने चाणक्यनीति में धन कमाने से लेकर उसे खर्च करने तक के बारे में बताया है। अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य के बताए अनुसार धन व्यय करता है तो उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी बुरी आदते होती हैं जिनके कारण लक्ष्मी जी उनसे रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे व्यक्तियों के पास सदैव धन का अभाव रहता है, व्यक्ति को अपनी ये बुरी आदतें तुरंत छोड़ देनी चाहिए। जानते हैं कौन सी हैं वे बुरी आदतें।

विज्ञापन

2 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति की तारीफ सुनने से अच्छा है कि बुद्धिमान व्यक्ति की डांट सुन लें। मूर्खों के साथ कभी नहीं रहना चाहिए क्योंकि जहां बुद्धि होती है, वहीं धन का वास होता है।

विज्ञापन

3 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो लोग अत्यधिक क्रोध करते हैं उनके पास भी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसलिए कैसी भी परिस्थिति हो, व्यक्ति को शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि क्रोध के कारण झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है, जिनके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता या शोर होता है वहां हमेशा धन की कमी रहती है। क्रोध में हम हमेशा गलत निर्णय ले लेते हैं। इसलिए हमें क्रोध करने से बचना चाहिए।

4 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हमें दूसरों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। खासकर अपने गुरुजनों, बड़ों और किसी जरूरतमंद व्यक्ति का अपमान कभी-भी न करें। जो लोग ऐसा करते हैं उनसे लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आने लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

धन कमाने के लिए हमेशा ईमानदारी का रास्ता चुनना चाहिए, कभी दूसरों के धन को देखकर लालच नहीं करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने इसे मनुष्य की सबसे बुरी आदत बताया है। लालची व्यक्ति और धन कमाने के लिए गलत काम करने वालों के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Mantra - फोटो : social media
धन कमाना जितना मुश्किल होता है, उतना ही आवश्यक है उसे सही तरह से व्यय करना। जो लोग धन का दुरुपयोग करते हैं। वह समय पड़ने पर पछताते हैं। इसलिए धन को सोच-समझकर सही तरह से ही खर्च करना चाहिए। साथ ही धन को बढ़ाने के लिए उसे सही जगह निवेश करना अति आवश्यक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें