फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल रहा है भाद्रपद महीना, भूलकर भी न करें ये पांच काम, जानें नियम

Thu, 06 Aug 2020 02:19 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भाद्रपद महीना में होती है कृष्ण भक्ति - फोटो : अमर उजाला
यह भाद्रपद माह चल रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन के बाद भाद्रपद महीना आता है जिसे भादों भी कहा जाता है। भाद्रपद चातुर्मास में आने वाला दूसरा महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो भादों का महीना भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने से संबंधित है। भगवान श्रीकृष्ण ने भादों के महीने में रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में जन्म लिया था। ऐसा कहा जाता है कि भाद्रपद महीने में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं भाद्रपद महीने कौन-कौनसे कार्यों को नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
पलंग या बेड पर सोने से करें परहेज - फोटो : सोशल मीडिया
पलंग या बेड पर सोने से करें परहेज
भाद्रपद महीने में पलंग या बेड पर नहीं सोना चाहिए। इस समय नियम के अनुसार, जमीन पर चटाई बिछाकर उस पर ही सोना चाहिए। यह उपाय भाद्रपद महीने में जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
भादों माह में इन चीजों का न करें सेवन - फोटो : सोशल मीडिया
भादों माह में इन चीजों का न करें सेवन
नियम के अनुसार, भाद्रपद माह में मांस, शहद, गुड़, हरी सब्जी, मूली एवं बैंगन भी भाद्रपद में नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। यह माह साधना के लिए शुभकारी होता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नशे के सेवन से रहें दूर
सेहत के लिए नशीले पदार्थों का सेवन हानिकारक होता है। विशेषकर भाद्रपद महीने में नशीली चीज़ों का सेवन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि आप नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं तो इस महीने इसका त्याग करें।
विज्ञापन

5 of 7
अधिक वसायुक्त भोजन न खाएं - फोटो : Pixabay
अधिक वसायुक्त भोजन न खाएं
भाद्रपद मास में तेल से बनी चीजें भी खाने से बचना चाहिए। इस समय पाचन क्रिया कमजोर होती है। साथ ही इस माह अधिक मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इन चीजों का भी करें परहेज
इस महीने में किसी से झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। साथ ही इस समय गृहस्थ जीवन में असमय शारीरिक संबंधों से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस समय करें ये कार्य
इस समय मन को पूर्ण रूप से सात्विक विचारों से युक्त रखें। दूसरों का भला करें तथा सदैव ईश्वर का स्मरण करते हुए अपने कर्म में जुटे रहे। जो लोग मृत्यु उपरांत स्वर्ग की प्राप्ति चाहते हैं, उन्हें इस माह में केवल एक समय भोजन करना चाहिए। शारीरिक बल प्राप्त करने के लिए भादो माह में पंचगव्य यानि दूध, दही, घी गोमूत्र, गोबर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें