फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 Colors of Chaitra Navratri: नवरात्रि में इन नवरंगों को पहनकर करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि

Sat, 18 Mar 2023 04:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
Navratri ke Navrang 2023: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ होती है। हिन्दू धर्म में नौ दिनों का नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल  चैत्र नवरात्रि  22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक रहेगी। लोग मां दुर्गा और उनके नौ अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं।  नवदुर्गा का हर दिन देवी के एक विशेष अवतार के लिए मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार नौ दिनों में नौ अलग-अलग देवियों को विभिन्न रंगों के वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। वहीं नवरात्रि पूजा के दौरान स्वयं भी इन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने को बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन अलग-अलग नौ रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इन नौ दिनों में किन अलग-अलग 9 रंगों के वस्त्र धारणा करके मां दुर्गा की आराधना की जाती है।
Gudi padwa 2023: इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
पहला दिन -नारंगी रंग: पहला दिन मां शैलपुत्री का है, इस दिन का रंग नारंगी होता है। यह रंग खुशी, ऊर्जा और गर्मजोशी का रंग है। मां शैलपुत्री की आरधना के दौरान नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें। 
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
दूसरा दिन-सफेद रंग: नवरात्रि का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी का है। सफेद प्रतीक है पवित्रता का। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

4 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
तीसरा दिन- लाल रंग: नवरात्रि का तीसरा दिन चंद्रघंटा का है। मां के इस रूप को लाल रंग पसंद है। लाल रंग भव्यता और वीरता का मानक है। यह दिन भक्तों में साहस और वीरता लाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान लाल रंग धारण करने से भक्त अपने पाप, संकट और किसी भी बुरे प्रभाव को हर लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
चौथा दिन-गहरा नीला: नवरात्रि का चौथा दिन कूष्मांडा का है। गहरा नीला रंग धन और समृद्धि का प्रतीक है। यह रंग आपको आत्मविश्वासी और परिष्कृत दिखता है। इस रंग को धारण करने से आप पर मां कूष्मांडा का की कृपा का प्रभाव पड़ता है।
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में अगर आप रख रहे हैं व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण
पांचवा दिन-ग्रे रंग: नवरात्रि का 5वां दिन स्कंदमाता का है। ग्रे भावनाओं में संतुलन लाता है जो व्यक्ति की समझ को परिष्कृत करता है। ग्रे एक सूक्ष्म रंग के रूप में बहुत अच्छा काम करता है। मां स्कंदमाता की आराधना के दौरान ग्रे रंग धारण करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
छठा दिन- पीला रंग: नौ देवियों में कात्यायनी मां दुर्गा का छठा अवतार हैं। देवी का यह स्वरूप करुणामयी है। पीला रंग खुशी और उत्साह का रंग है। मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए पीला पहनें। इससे मन को सकारात्मकता और विश्वास प्राप्त होगा।
Chaiti Chhath 2023: चैती छठ पूजा कब ? जानें नहाय खाय और सूर्य को अर्घ्य देने की तिथि, मुहूर्त और पारण समय

8 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
सातवां दिन-हरा रंग: नवरात्रि का 7वां दिन मां कालरात्रि का है। हरा रंग नई शुरुआत, प्रकृति और विकास का प्रतीक है। मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। 

9 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
आठवां दिन- बैंगनी रंग: नवरात्री का 8वां दिन महागौरी को समर्पित है। मां को बैंगनी रंग पसंद है जो समृद्धि और शालीनता का प्रतीक है। नवदुर्गा की पूजा करते समय बैंगनी रंग धारण करने से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि आती है। 
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि में इन रंगों के वस्त्र करें धारण - फोटो : अमर उजाला
नौवां दिन- मोरपंखी हरा: नवरात्रि का 9वां दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने का होता है। नीले और हरे रंग का मिश्रण मोरपंखी हरा बनाता है जो विशिष्टता और व्यक्तित्व का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि पर मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनने से आप में करुणा और ताजगी का संचार होता है।
Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि व्रत के समय इन नियमों का करें पालन, मां दुर्गा देंगी आशीर्वाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें