फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में करें भगवान शालीग्राम को विराजमान, सारी परेशानियां होंगी दूर

Sun, 04 Oct 2020 07:11 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शालीग्राम को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
सनातन धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग शालीग्राम के बारे में जानते होंगे। काले रंग के चिकने अंडाकार पत्थर के स्वरुप में इनकी पूजा की जाती है। स्वयंभू होने के कारण इनकी प्राण-प्रतिष्ठा करवाने की आवश्यकता भी नहीं होती है। इसलिए भक्तजन इनको घर लाकर सीधे ही आसन पर विराजमान करके इनकी पूजा कर सकते हैं। इन्हें भगवान श्री हरि विष्णु का स्वरुप माना जाता है। इन्हें घर में रखकर नियमित रूप से पूजा करने से आपको कई तरह की परेशानियों से निजात मिलती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

2 of 7
शालीग्राम को तुलसी अवश्य अर्पित करनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भगवान शालीग्राम को विष्णु जी का स्वरुप माना गया है इसलिए इन्हें तुलसी अवश्य अर्पित की जाती है। तुलसी के बिना शालीग्राम की पूजा अधूरी मानी जाती है। शालीग्राम की पूजा करते समय तुलसी अर्पित करने से वे अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
शालीग्राम तुलसी विवाह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शालीग्राम और माता तुलसी के विवाह का प्रावधान भी है। कहते हैं कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति के सभी तरह के पाप, कलह आदि नष्ट हो जाते हैं।

4 of 7
शालीग्राम को घर में रखने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके घर में धन संबंधित परेशानियां हैं तो भी आपको शालीग्राम को विराजमान करने से लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि शालीग्राम को घर में विराजमान करने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी का वास भी होता है।
विज्ञापन

5 of 7
शालीग्राम को घर में रखने से किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
शालीग्राम की नियमित रुप से पूजा करने और जल से स्नान करवाने से सारे कष्ट दूर होते हैं। घर में किसी तरह का कोई अभाव नहीं रहता है। शालीग्राम के अभिषेक किए हुए जल को अपने ऊपर छिड़कने से तीर्थ और यज्ञ करने के बराबर फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

6 of 7
तुलसी - फोटो : Social media
शालीग्राम जी को नियमित रुप से स्नान करवाकर चंदन लगाना चाहिए। उसके बाद तुलसीदल अर्पित करते हुए चरणामृत भी चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक हर तरह की समस्याओं का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शालीग्राम की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
कहते हैं कि स्वयं भगवान शिव ने भी शालीग्राम की स्तुति की थी। इसलिए शालीग्राम को घर में रखने से महादेव की कृपा भी प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार जिस स्थान पर शालीग्राम का वास होता है उस तीर्थ के समान माना गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें