फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले तिल के इस उपाय से मिलती है परेशानियों से मुक्ति

Wed, 10 Jun 2020 06:46 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तिल
तिल का हमारी पूजा पाठ में विशेष महत्व होता है। कई अनुष्ठानों और पूजा में तिल का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष में भी तिल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं तिल से जुड़े उपाय...
 
विज्ञापन

2 of 7
पीपल वृक्ष
अगर आपके घर में कलह का वातावरण रहता है तो दूध में तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें, जल को चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल बनेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
शिवलिंग - फोटो : amar ujala
तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें थोड़े से तिल डालकर प्रतिदिन शिवलिंग पर चढ़ाए। जल चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें, रोजाना ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है, अगर नौकरी में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर होती है।

4 of 7
शनिदेव
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी तिल का उपयोग किया जाता है, अगर आप पर साढ़े साती या शनि की ढैय्या चल रही है, तो हर शनिवार के दिन काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें, तिल का दान करें। इसे करने से शनि के साथ राहु केतु की दशा से भी राहत मिलती है। पितृ दोष दूर होता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty images
अक्सर छोटे बच्चों को नजर लग जाती है जिसके कारण वे रोना शुरु कर देते हैं। कभी-कभी तो दूध भी उलटने लगते हैं नजर उतारने के लिए एक नींबू को बीच से काटकर उसके एक भाग पर तिल लगाकर काले धागे से बांध दें, और उल्टी तरफ से नींबू करके सात बार ऊपर से उतारकर नींबू को कहीं दूर स्थान पर फेंक दें। नजर दोष दूर होगा और बच्चा जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर जा रहें हैं, तो मुठ्ठी भर तिल लेकर बाहर जाएं उसे किसी काले कुत्ते के सामने डाल दें, अगर कुत्ता तिल तो खा लेता है, तो काम में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। काला कुत्ता न भी मिले तो तिल को जल में प्रवाहित कर दें घर पर वापस न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहें हैं, तो किसी जरुरतमंद को साबुत उड़द और काले तिल एक कपड़े में बांधकर दान करें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक होगी और जीवन में तरक्की मिलेगी। पैसों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें