फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार राशियों पर हमेशा मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, नहीं होती कभी धन से जुड़ी परेशानी

Tue, 09 Jun 2020 07:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राशि में उस व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जानकारी छिपी हुई होती है। 
ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की सही कुंडली और सटीक ज्योतिष गणना का आधार पर जातक के भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। ज्योतिष में कहा गया है कि मनुष्य के जन्म लेते ही उसी समय उसका भविष्य भी तय हो जाता है और इसी के साथ उसके नाम के साथ एक राशि जुड़ जाती है। इस राशि में उस व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जानकारी छिपी हुई होती है। 
विज्ञापन

2 of 6
astrology - फोटो : astrology
कुल 12 राशियों में कुछ राशि ऐसी होती है जो बहुत ही भाग्यशाली राशियां होती है। इन भाग्यशाली राशियों को हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। जिस कारण से इन राशि के जातकों के जीवन में न कभी धन की कमी रहती है और न ही मान-सम्मान की। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

3 of 6
taurus
वृष 
यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना  जाता है। इस राशि के स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव का असर इस राशि पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

4 of 6
कर्क राशि
कर्क 
कर्क राशि के जातकों में अमीर बनने और ढ़ेरों तरह के लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी किसी तरह की बाधा में नहीं रुकता। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की आशीर्वाद बना रहता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
leo
सिंह
सिंह राशि के जातक काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मेहतन करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये किसी काम को करने में नहीं घबराते हैं। इस कारण इनको काफी सफलता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि भी भाग्यशाली राशियों की गिनती में आती है। इस राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। इनके पास कभी भी किसी भी समय पर आर्थिक परेशानियां नहीं आती। ये हर एक समस्या का हल खोज निकालते हैं। इनके पास पैसा खुद ही चलकर आता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें