फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Raj Yog: 13 नवंबर को इस राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशि वालों को मिल सकती है तरक्की

Wed, 02 Nov 2022 03:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बुधादित्य राजयोग से मिलेगा इन राशि के जातकों को लाभ - फोटो : amar ujala
Budhaaditya Yog in Vrishchik: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि बुधादित्य योग का लोगों पर शुभ प्रभाव ही देखने को मिलता है। बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में होता है उसे प्रबल बनाने का काम करता है। बुध और सूर्य ग्रह के एक साथ एक ही घर में होने से यह विशेष फल प्रदान करने वाला योग कहलाता है। यह दोनों ग्रह जिस घर में होते हैं उस घर को प्रबल बनाते हैं और व्यक्ति को उसके अनुरूप शुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध आदित्य योग को बेहद शुभ माना जाता है। 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान धनलाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं ये  राशियां कौन सी हैं…
Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभ देने वाला साबित हो सकता है। तुला राशि के दूसरे भाव में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। दूसरा स्थान धन और वाणी का स्थान है इसीलिए तुला राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के आसार है। सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 4
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर और व्याापार में तरक्की के योग बना रहे हैं। इस समय आपके पास धन कमाने के कई साधन होंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती हैं, जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। बुधादित्य योग के प्रभाव से आपका काफी समय से अटका हुआ धन वापस आ सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि: मीन राशि के जातक की कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण नवम भाव में होने जा रहा है। नवम स्थान भाग्य का माना जाता है। इस दौरान आपका भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है। सूर्य देव के प्रभाव से समाज में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी पद की प्राप्ति होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें