फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dashank Yog: साल के अंत में बुध के योग से आएंगे खुशहाल दिन, इन राशियों में धन और सफलता की होगी वृद्धि

Fri, 26 Dec 2025 09:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dashank Yog 2025: जानें 30 दिसंबर को बन रहे दशांक योग का महत्व, बुध की चाल से किन राशियों को मिलेगा लाभ और कैसे प्रभावित होंगे व्यापार, बुद्धि व निर्णय क्षमता।
विज्ञापन
1 of 4
दशांक योग - फोटो : amar ujala

Dashank Yog Kya Hai: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, व्यापार, शिक्षा और संवाद का प्रमुख कारक माना गया है। इसलिए जब भी बुध अपनी राशि या स्थिति बदलते हैं, तो उसका प्रभाव केवल व्यक्ति के जीवन पर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया, व्यापार और शेयर बाजार पर भी देखने को मिलता है। बुध की चाल व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, फैसले लेने की शक्ति और व्यावसायिक गतिविधियों को सीधे प्रभावित करती है।
Numerology: क्या है 11, 22, 33 मास्टर नंबर? जानें इसका मतलब और महत्व
साल के अंत में बुध का यह विशेष परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी युति मंगल, शुक्र और सूर्य के साथ होगी, जिससे बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग जैसे शुभ राजयोग बनेंगे। वहीं 30 दिसंबर को बुध और यम के विशेष कोणीय संबंध से दशांक योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। यह पूरा विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है, जिसके अनुसार कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
Budh Mahadasha: 17 साल तक रहती है बुध की महादशा, इन राशियों का चमकता है भाग्य

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि होगी । - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होने के कारण दशांक योग का प्रभाव इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि होगी और इसका सीधा लाभ करियर में देखने को मिल सकता है। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, शिक्षा या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है, क्योंकि नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि या नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना भी है। इसके अलावा किसी विदेशी स्रोत से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आप सही समय पर सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
दशांक योग के प्रभाव से धनु राशि वालों के लिए साल का अंत बेहद शुभ रहने वाला है। लग्न भाव में बुध और दूसरे भाव में यम की स्थिति आपकी सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगी। इसका सकारात्मक असर न केवल मौजूदा कार्यों पर पड़ेगा, बल्कि नए साल 2026 तक इसकी शुभता बनी रह सकती है। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आप सही समय पर सही फैसले लेने में सफल रहेंगे, जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लंबे समय से अटकी हुई कोई बड़ी डील इस योग के प्रभाव से पूरी हो सकती है। साथ ही आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन

4 of 4
फिजूलखर्च पर नियंत्रण रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध और यम का द्विद्वादश योग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं, खासकर यदि आप पहले से किसी योजना पर विचार कर रहे थे। विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात या अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। इसके अलावा, पुराने कर्ज को चुकाने में भी यह समय मददगार साबित होगा, जिससे मानसिक राहत मिलेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें