फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar: 17 जुलाई से कर्क राशि में बुध ग्रह करेंगे प्रवेश, जाने 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Sat, 09 Jul 2022 11:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh ka kark rashi mein Gochar - फोटो : अमर उजाला
Budh ka kark rashi mein Gochar: ज्योतिषशास्त्र में नौ ग्रहों  का वर्णन है वह हैं सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु। ये ग्रह अपनी गति के अनुसार एक अवधि काल में राशि परिवर्तन करते हैं। हर राशि पर ग्रह गोचर से सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इससे आपके स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, कार्यक्षेत्र अदि पर प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध सबसे तेजी से प्रभाव देने वाला ग्रह है क्यूंकि यह वाणी और वाणिज्य दोनों का कारक है। तार्किक शक्ति, बौद्धिक क्षमता इसी ग्रह से प्राप्त होती है इसलिए जब भी बुध का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होता है तो यह बेहद जरुरी है कि हम उसका असर समझने की कोशिश करें। बुध का यह राशि परिवर्तन कई राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ दिन लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक मामलों और करियर में समस्याएं झेल रहे थे, उनके दिन अब फिर जाएंगे। 17 जुलाई से 1 अगस्त तक अपने इस गोचर काल में बुध 12 राशियों पर क्या प्रभाव करेगा ! आइए  समझते है। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर चौथे भाव यानी केंद्र में होने जा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर बेहद अच्छा रहने वाला है। अगर इस समय आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो वो भी संभव है। जिन लोगों का ख़ुद का व्यवसाय है उनके लिए कर्क राशि में हो रहे बुध का गोचर बेहद अच्छा रहने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव का स्वामी होता है। बुध का गोचर इस समय आपके केंद्र यानी चौथे भाव से होगा। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप कार्य स्थल पर अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। परिवार का माहौल इस समय मंगलकारी रहने वाला है। आप इस समय अपनी मां को कोई कीमती तोहफा गिफ्ट कर सकते है। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध लग्नेश और केंद्र का स्वामी होकर राजयोग कारक होता है। बुध का गोचर धन स्थान में होने जा रहे है जिसके प्रभाव से आपके पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति का योग दिखाई दे रहे है। जो टीचर है उनके लिए अच्छा समय है। इस समय आप किसी नए काम में निवेश कर  सकते है। इस समय ससुराल वालों से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में होने जा रहा है। इस समय आपकी वाणी और व्यक्तित्व दोनों में अच्छा प्रभाव दिखाई देगा। जो जातक विदेश में स्थित कंपनियों के साथ काम कर रहे है उन्हें इस समय अच्छा मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपके विवाहित जीवन में भी ख़ुशी लौट सकती है। अगर पत्नी से मनमुटाव था तो वो ठीक हो सकता है। इस समय थोड़ा सा अपना खर्चों पर लगाम लगाए। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध धन और लाभ भाव का स्वामी होकर लक्ष्मीनारायण योग में सहायक होता है। इस समय बुध बारहवें भाव से गोचर करेगा जिससे आपको विदेशी मित्रों से लाभ होगा। बुध मित्र और संवाद का कारक है इसलिए हो सकता है कि आपकी इस समय किसी से दोस्ती हो और आने वाले समय में वो विदेश से लाभ लेने में सहायक सिद्ध हो। विदेशी यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध लग्नेश और दशमेश होकर प्रबल राजयोग होता है। बुध का गोचर आपके लाभ स्थान से होने जा रहा है। इस समय फर्नीचर,किताब और हेंडीक्राफ्ट के काम से जो लोग जुड़े हुए है  उनको लाभ की सम्भावना दिखाई दे रही है। इस समय आपको अपने मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते है समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। 

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दशम स्थान में होने जा रहा है। इस दौरान मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े पेशेवरों को अच्छा सम्मान मिलने की उम्मीद है। इस गोचर की अवधि के दौरान ना सिर्फ आपको नए प्रोजेक्ट मिलने वाले है बल्कि कार्य स्थल पर आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी संभव होता हुआ दिखाई दे रहा है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध आठवे और लाभ स्थान के स्वामी होते है। इस अवधि में बुध का गोचर भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इस समय आपको इस गोचर के मिले जुले परिणाम मिलने वाले है। इस अवधि में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। आपको वाणी से जुड़े कार्य में इस समय लाभ मिलने की सम्भावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक अपने मन को भटका हुआ पा सकते है। 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम के स्वामी होते है। इस अवधि में बुध का गोचर आपके अष्टम भाव से होने जा रहा है ,इस अवधि में आपको कार्य स्थल पर थोड़ी कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इस समय आपको थोड़ा अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने किसी मित्र के बहकावे में आकर कोई नवीन कार्य शुरू नहीं करें। 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध छठे और भाग्य स्थान के स्वामी होते है। इस अवधि में बुध का गोचर आपके सप्तम भाव से होने जा रहा है ,इस समय आप अपनी पत्नी या प्रेमिका के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले है। इस समय बुध की लग्न पर दृष्टि से आपका आत्मसम्मान बढ़ा हुआ होगा। मित्रों से लाभ और मौज मस्ती की सम्भावना दिखाई दे रही है। 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध पंचम और आठवें भाव के स्वामी होते है। इस अवधि में बुध का गोचर आपके छठे से होने जा रहा है। बुध के इस विपरीत राजयोग के प्रभाव से आप अपनी वाणी से कार्य निकालने में सक्षम होंगे। विदेशी यात्रा के योग दिखाई दे रहे है। इस समय आपको मन्त्र सिद्धि करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में जुआ सट्टे से दूर रहे और अपनी प्रेमिका या प्रेमी की भावना की इज्जत करें। 
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी होते है। इस समय बुध का गोचर पंचम स्थान से होने जा रहा है। इस अवधि में आपकी किसी से मित्रता प्रेम में बदल सकती है। आपके मित्र सहयोग करेंगे और छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल है। अगर आप मीडिया या व्यापार से जुड़े है तो इस समय आपको पूरा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें