फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा 2018: इस दिन करेंगे ये 5 उपाय तो घर में होगी धनवर्षा और मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 30 Apr 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
moon - फोटो : moon
30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा के दिन अगर इन उपायों को करेंग तो आपका घर धन से भर जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
ganga snan
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा का यह दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2018 को सुबह 6:37 बजे से शुरू हो रहा है। जो 30 अप्रैल 2018 को 6:27 बजे पर खत्म होगा। इस मुहूर्त में इस तरह से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 7
vishnu - फोटो : vishnu
सूर्योदय से पहले उठकर घर में साफ-सफाई जरूर करें। इसके बाद ही पूजा करें। साफ सफाई करने से घर में सकारात्मक वातावरण बनता है। घर में गंगाजल का भी छिड़काव करें। भगवान का आसन पीले वस्त्र से सजाएं।

4 of 7
vishnu - फोटो : vishnu
घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, रोली या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। जहां भी आपका कार्यस्थल है वहां पर भी इस जल से छिड़काव करें। इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति के आगे गाय के घी का दीपक जलाएं। धूप करें और कपूर जलाकर पूजा करें।
विज्ञापन

5 of 7
इस दिन आप मखाने या साबूदाने की खीर जरूर बनाएं। साथ ही सफेद मिठाईयों से भी आप भोग लगा सकते हैं। इस भोग को आप बांट दें। इसके बाद आपके घर में पैसों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन

6 of 7
ganga snan
इस दिन गंगा स्नान जरूर करें। न कर पाएं तो अपने नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल जरूर डाल लें। इसके बाद भगवान विष्णु का जाप करें। साथ ही पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
इस दिन अगर आप व्रत रखें तो अधिक फलदायी होगा। न भी रखें तो सुबह और शाम के भगवान विष्णु की पूजा करें और शाम के समय चंद्रमा को जल अर्पित करें। धूप-दीप से उनका पूजन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें