कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी है और इसकी स्थिति एकादश भाव में है। वृष राशि में बुध के गोचर के दौरान कर्क राशि को धन हानि की सम्भावना हो सकती है। करियर के मोर्चे पर, जातकों को अपने काम में अच्छे और बुरे दोनों परिणाम मिल सकते हैं। कुछ जातकों को इस दौरान अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर, इस राशि के जातकों को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे नाक बंद होना और गले से संबंधित संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है। एकादश भाव से बुध की दृष्टि चतुर्थ भाव पर है और इस वजह से इन जातकों के करियर, बदलाव और परिवार में और भी अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।