फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Rice Remedies: काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या, करियर और व्यापार में भी मिलेगी सफलता

Mon, 21 Nov 2022 03:41 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock
Black Rice Remedies: चावल कई प्रकार के होते हैं। खाने के अलावा भी कई कार्यों में चावल का इस्तेमाल किया जाता है। चावल का इस्तेमाल पूजा या उपायों के लिए भी किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अक्षत यानी चावल का बहुत ही ज्यादा महत्व बताया गया है। चावल यानी अक्षत को पवित्र और शुभ माना जाता है। देवताओं की पूजा से लेकर किसी भी मांगलिक कार्य में अक्षत का उपयोग होता है। कहा जाता है कि अक्षत के बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न नहीं होता। वैसे तो पूजा-पाठ या उपाय में अधिकतर सफेद चावलों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि सफेद के अलावा काले चावल के भी कुछ बताए गए हैं, जिनको अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त की जा सकती हैं? तो चलिए जानते हैं काले चावल के प्रभावशाली उपाय... 

Pradosh Vrat 2022: सोम प्रदोष व्रत की इस आरती से शिव जी होते हैं प्रसन्न, हर मनोकामना करते हैं पूरी
विज्ञापन

2 of 6
काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock
काले चावल के उपाय
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन सफेद कपड़े में काले चावल बांधकर मां काली के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही जीवन खुशहाल बना रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार यदि करियर में सफलता नहीं मिल रही या फिर नौकरी मिलने में समस्या आ रही है, तो शनिवार के दिन शनि देव मंदिर में सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर चढ़ाएं। साथ ही ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। जल्द ही आपकी समस्या खत्म होगी। 

 

4 of 6
काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock
वैवाहिक जीवन में खुशियां और संतान सुख की प्राप्ति के लिए काले चावल को जल में मिलाकर उसे पीपल के पेड़ में अर्पित करें। शनिवार के दिन तेल के दीपक में काले चावल मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। 

Budh Gochar 2022: ग्रहों के राजकुमार बुध दिसंबर में दो बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा भाग्योदय 

 
विज्ञापन

5 of 6
काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock
यदि आपका कोई काम पूरा नहीं हो प् रहा है, उसमें बार-बार रुकावट आ रही है तो अपने पूजा घर में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं और काले चावल की पोटली बनाकर हनुमान जी की तस्वीर के पीछे रख दें। इससे आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होने लगेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काले चावल के उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को शिव मंदिर में काले चावल दूध में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें