हिंदू धर्म में रुद्राक्ष के मनके को बहुत पवित्र माना जाता है। रुद्राक्ष का आध्यात्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। रुद्राक्ष को स्वयं भोलेनाथ का स्वरुप माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसू से हुई थी। रुद्राक्ष पर पड़ी लाइने उसे कई हिस्सों में विभाजित करती हैं, जिससे ये जाना जाता है कि कौन सा रुद्राक्ष कितने मुखी है।1 से लेकर 21 मुखी तक के रुद्राक्ष पाए जाते हैं। रुद्राक्ष पहनने से शारीरिक लाभ के साथ मानसिक लाभ भी मिलते हैं। रुद्राक्ष का उल्लेख पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में भी मिलता है, लेकिन इसे धारण करते समय किसी विशेषज्ञ से उचित सलाह ले लेनी चाहिए। ताकि इससे आपको पूरा लाभ प्राप्त हो सके।