हर युग में हनुमान जी का एक विशिष्ट स्थान है यह तो सर्वविदित है। हर युग में उन्होंने अपने भक्तजनों का कल्याण किया है। कलयुग के इस समय में भी हनुमान जी अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और उनकी हर समस्या का समाधान करते हैं। विनय पत्रिका के पद संख्या 30 में गोस्वामी जी ने लिखा है कि जिस पर हनुमान जी की कृपा रहती है उसपर माता पार्वती, भगवान शिव, लक्ष्मण, प्रभु राम एवं माता सीता की भी कृपा रहती है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए लोग हनुमान चालीसा का पाठ तो करते ही हैं साथ ही अगर बजरंग बाण का पाठ भी किया जाए तो व्यक्ति को अपने जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। तो चलिए जानते हैं कि बजरंग बाण का पाठ कितना लाभकारी है।