फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी कुंडली में है शुक्र कमजोर, तो इन चीजों से करें परहेज

Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Venus
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उन्हें सभी प्रकार के सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं। लेकिन अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को इसके विपरीत परिणाम प्राप्त होते हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो ज्योतिष में शुक्र के दोषों से बचने के लिए खानपान में कुछ परहेज बताए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नमक - फोटो : pxiabay
शुक्रवार के दिन नमक का करें त्याग
शुक्रवार को शुक्र का दिन माना जाता है। इसीलिए इस दिन नमक से दूर रहें। नमक के बिना भोजन करें। इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 5
sweets
रात्रि के समय मिठाइयों से करें परहेज
अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है तो आपको भूलकर भी रात में मिठाई न खाएं। लोग अक्सर खाना खाने के बाद कुछ मिठाई खाते हैं, जिससे शुक्र उन्हें प्रभावित करता है।

4 of 5
जलेबी मिठाई - फोटो : Social media
रात में जलेबी का सेवन न करें
कुंडली में कमजोर शुक्र ग्रह वाले लोगों को रात में जलेबी का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप रोज सुबह के समय जलेबी का सेवन करते हैं तो इससे शुक्र मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाइट - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिलेगा शुक्र देव का आशीर्वाद 
अपने खान-पान में छोटे से बदलाव करके आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। शुक्र ग्रह की कृपा से आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखी होगा। इसके साथ ही आपके पास कभी भी धन का अभाव नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें