फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष के इस उपाय से बुध ग्रह होंगे मजबूत, शिक्षा और व्यापार में मिलेगा लाभ

Tue, 03 Nov 2020 08:30 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
remedies for murcery planet
बुध ग्रह सभी ग्रहों में सुंदर ग्रह है। इसलिए इन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें संचार (वाकपटुता) प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। मजबूत बुध आपकी बुद्धि को प्रखर करता है, जिससे जातक शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त कर लेता है। बुध ग्रह एक शुभ ग्रह हैं, लेकिन जब यह कमजोर स्थिति में होता है, तो जातक को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह से पीड़ित जातक को बहन, बेटी और बुआ से सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। तो़ वहीं व्यापार में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह के लिए बुधवार का दिन माना गया है। इस दिन आप कुछ उपाय करके बुध ग्रह को मजबूत कर सकते हैं, जिससे व्यापार और शिक्षा में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गणेश जी के प्रसन्न करने के लिए मोदक का भोग लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बुध ग्रह को बुद्धि और वाकपटुता का कारक माना गया है। इस ग्रह के कमजोर होने से जातक को शिक्षा में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गणेश भगवान को बुद्धि का देवता माना गया है। बुधवार का दिन गणेश भगवान को भी समर्पित किया जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से आपको बुद्धि बलवान होती है। बुधवार को गणेश भगवान को 11 मोदक का भोग लगाएं। उनके सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें। मोदक को प्रसाद स्वरुप छोटे बच्चों में बांट दें।
विज्ञापन

3 of 4
panna stone - फोटो : pinterst
बुध ग्रह से पीड़ित लोगों को पन्ना धारण करना चाहिए। पन्ना को सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्ठा में धारण करना चाहिए। इससे आपकी व्यापार संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन पन्ना को अपनी राशि के अनुसार किसी की सलाह से धारण करें। 
विज्ञापन

4 of 4
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • बुधवार के दिन ज्यादा से ज्यादा हरे रंग का प्रयोग करें।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • अपनी मां, बुआ, बहन आदि का सम्मान करें। 
  • बुधवार के दिन किसी किन्नर को पैसे और वस्त्र दान करें। इससे भी आपका बुध ग्रह मजबूत होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें