फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology Tips: बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द, नहीं होगी कभी पैसों की कमी

Sun, 13 Mar 2022 06:22 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द - फोटो : iStock
Astrology Tips: हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे। घर का वातावरण प्रेम, सकारात्मक उर्जा और एक दूसरे के सहयोग से भरा पूरा हो। इसके अलावा एक अच्छी जिंदगी बिताने के लिए धन का होना बेहद जरूरी माना जाता है। धन ना केवल हमें अच्छी जिंदगी देता है, बल्कि समाज में हमारे मान प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने का काम करता है। हर कोई अपने परिवार में शांति बनाए रखने और धन प्राप्ति के लिए मेहनत के साथ ही कुछ उपाय भी करता है। ताकि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और धन की भी कभी कमी न हो। मान्यता है कि यदि सच्चे मन और विश्वास के साथ कुछ उपाय किए जाएं तो समस्याएं आसानी से खत्म हो जाती हैं। इन उपायों के जरिए जीवन में आ रही परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ उपाों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द - फोटो : iStock
धन लाभ के लिए उपाय
आर्थिक संकट से छुटकारा पाने और धन लाभ के लिए होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर जाएं और फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें और दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें।
विज्ञापन

3 of 5
बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द - फोटो : iStock
अर्घ्य देने के बाद सफेद मिठाई और केसर वाली साबूदाने की खीर अर्पित करें। साथ ही चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। इसके बाद लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

4 of 5
बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द - फोटो : iStock
कष्ट निवारण के लिए उपाय
कष्ट निवारण के लिए कछुओं और मछलियों को नित्य आटे की गोलियां खिलाएं। साथ ही प्रतिदिन कौवे या पक्षियों को दाना डालने से पितृ तृप्त होते हैं। प्रतिदिन चींटियों को दाना डालने से कर्ज और संकट से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाने से आकस्मिक संकट दूर रहते हैं। ऐसे में ये इन उपायों को करने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द - फोटो : istock
रुके हुए कार्यों के लिए उपाय
रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का ऐसा चित्र घर या दुकान पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दायीं ओर मुड़ी हुई हो। साथ ही इस चित्र की आराधना करें। इसके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो एक लौंग तथा सुपारी को साथ ले कर जाएं। इससे भी काम सिद्ध होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें