फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan 2022: सूर्यग्रहण के 15 दिन के बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातकों को मिलेगी अपार सफलता

Sun, 13 Mar 2022 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद च्रंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
Grahan 2022: ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। इस वर्ष कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण  और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों का ही जीवन में बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि  ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है।  हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद च्रंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इन दो बड़े ग्रहणों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन में देखा जा सकता है। साल 2022 में लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा।  वहीं साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। आइए जानते हैं इन ग्रहणों का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
15 दिन के अंतराल में लगने वाले यह दोनों ग्रहण मेष राशि पर शुभ प्रभाव डालेंगे। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में ही लगने जा रहा है। 15 दिन के अंतराल में लगने वाले यह दोनों ग्रहण मेष राशि पर शुभ प्रभाव डालेंगे। दोनों ग्रहण के शुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी साथ ही इन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेष राशि वालों के कार्य की जमकर तारीफ की जाएगी। नौकरी के साथ साथ जो लोग व्यवसाय में रुचि रखते हैं उनके लिए भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण शुभ रहेंगे। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार कर रही हैं तो यह समय उत्तम है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर भी सूर्य और चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक आय स्रोत बढ़ाने के साथ साथ निवेश पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इन ग्रहण के दौरान कार्यसंबंधी मामलों को लेकर सिंह राशि के जातक यात्रा भी कर सकते हैं। यह यात्रा आर्थिक रूप से लाभ दे सकती है। 

4 of 5
धनु राशि के जातकों की इस ग्रहण के दौरान आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को दोनों ही ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान धनु राशि के जातकों के पास नौकरी के नए अवसर आ सकते हैं। इस दौरान धन वृद्धि की भी संभावना है। धनु राशि के जातकों की इस ग्रहण के दौरान आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान आपके जो भी काम रुके हुए हैं वो पूरे होंगे। आपको किसी बड़े कार्य में सफलता भी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को प्रातः 08: 59 मिनट से शुरु होकर 10: 23 मिनट तक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कब लगेगा साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को प्रातः 08: 59 मिनट से शुरु होकर 10: 23 मिनट तक रहेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। वहीं यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें