फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology tips for job: नौकरी पाने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय, मिलेगी सफलता

Fri, 24 Sep 2021 07:12 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नौकरी पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
आज के समय में नौकरी मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। इसी के साथ अगर बात मनचाही नौकरी की हो तो मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ जाती है। व्यक्ति नौकरी की तलाश में लोग भटकते रहते हैं लेकिन कई बार फिर भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। कड़ी मेहनत करने पर भी जब सफलता प्राप्त नहीं होती है तो व्यक्ति निराश हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि सफलता प्राप्त करने के लिए कर्म करने के साथ ही भाग्य का साथ देना भी आवश्यक होता है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप नौकरी पाने की संभावना बढ़ती है। यदि आपको नौकरी मिलने में बाधाएं आ रही हैं तो मेहनत वह प्रयास करने के साथ ही आप इन उपायों को भी आजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नौकरी पाने के उपाय।
 
विज्ञापन

2 of 4
हनुमान
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और मनचाही नौकरी नहीं मिल पा रही है तो मंगलवार अपने घर में हवा में विचरण करते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। इस तस्वीर के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करें। माह में किसी भी मंगलवार से आरंभ करके 40 दिनों तक यह कार्य करें। इसके साथ हनुमान जी को भोग लगाएं और साथ ही में गुलाब के फूल भी अर्पित करें। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 4
नौकरी प्राप्त करने के लिए मंत्र जाप(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप बार-बार इंटरव्यू देने जाते हैं और फिर भी सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है तो नए सिरे से रणनीति बनाएं इसी के साथ जब आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो उससे पहले इस मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
मंत्र- 'ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी'
 
 
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। हर सोमवार को उपवास रखें और किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध, साबुत चावल अर्पित करने चाहिए और शिव जी से अपनी मनोकामना कहें। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होती है और नौकरी संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें