फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देंगे ये आसान से उपाय

Wed, 24 Feb 2021 03:03 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर व्यक्ति खुशहाल और सुखी जीवन व्यतीत करना चाहता है, लेकिन कभी-कभी जीवन में समस्याएं इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि व्यक्ति बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है। यदि आपके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं और आपको लग रहा है कि जैसे दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो कुछ आसान से उपायों को करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। जानते हैं कि किस तरह से दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाकर और अपने भाग्य को जाग्रत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो प्रतिदिन अपनी छत पर मिट्टी के पात्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे आपकी समस्याओं का अंत होने लगता है और आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगता है। इसके साथ ही अपने घर के बाहर भी पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे भी आपका भाग्य जाग्रत होता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि जिस स्थान पर दाना-पानी रखा है, वहां उचित साफ-सफाई रहनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
हनुमान जी को पान अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके काम में रूकावटें आ रही हैं तो हर मंगलवार और शनिवार को एक डंठल वाला पान का पत्ता और लड्डू हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। इससे आपके रूके हुए काम भी बनने लगते हैं। यह उपाय लगातार सात शनिवार या सात मंगलवार तक करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपकी बड़ी से बड़ी समस्याओं का भी अंत होता है। यदि आपको राहु और शनि पीड़ा दे रहे हैं तो वह भी दूर होती है। ध्यान रखें की पान का पत्ता एक दम साफ-सुथरा यानि कहीं से भी कटा-फटा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं तो घर की रसोई में जिस स्थान पर पानी की व्यवस्था हो वहां पर पास में ही प्रतिदिन शाम के समय दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता का प्रभाव नहीं रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें