हर व्यक्ति खुशहाल और सुखी जीवन व्यतीत करना चाहता है, लेकिन कभी-कभी जीवन में समस्याएं इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि व्यक्ति बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है। यदि आपके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं और आपको लग रहा है कि जैसे दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो कुछ आसान से उपायों को करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। जानते हैं कि किस तरह से दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाकर और अपने भाग्य को जाग्रत कर सकते हैं।