फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर में दूसरों को कभी न करने दें ये काम, उठाना पड़ता है नुकसान

Sat, 09 Jan 2021 02:28 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
कभी अचानक से हमारे जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। इन खराब परिस्थितियों के पीछे भी कई कारण होते हैं। जाने अंजाने की बार हम ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्या आपको पता है कि दूसरे लोगों के कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें अपने घर में कभी नहीं करवाना चाहिए। इससे आपको अपने जीवन में बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है। इन कार्यों की वजह से घर में दरिद्रता आती है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि कोई बाहरी व्यक्ति अपने नाखूनों को आपके घर में काटता है तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भूलकर भी दूसरे लोगों को अपने घर में नाखून नहीं काटने देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर में रोग और दरिद्रता आती है।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसी आपके किसी रिश्तेदार या पड़ोसी आदि के जूते-चप्पल और कपड़े आदि आपके यहां रह गए हैं तो जल्दी से जल्दी जिसके कपड़े या जूते हो उसे वापस कर दें। यदि यह संभव नहीं है तो उस सामान को तुरंत अपने घर से बाहर कर दें। इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे आपके परिवार के लोगों के मध्य क्लेश और विवाद की स्थिति को उत्पन्न होने लगती है। इसके अलावा भी बहुत सारी परेशानियां आपको घेरने लगती हैं।

4 of 5
शयन कक्ष
अपना शयन कक्ष कभी किसी को इस्तेमाल के लिए नहीं देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ओर जीवनसाथी के बीच दूरियां आने लगती हैं। इससे आपका दांपत्य जीवन बर्बाद हो सकता है। यदि कोई और आपके शयन कक्ष में प्रणय संबंध बनाता है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी को नजर लग गई है और वह आपके घर में नजर उतारने का उपाय करता है, तो माना जाता है कि उक्त व्यक्ति की ऊपर की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में सकती है। जिससे आपको बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें