फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: बात निकलवाने में माहिर माने जाते हैं इस राशि के लोग, कहीं आप भी तो इसमें शामिल नहीं

Mon, 18 Apr 2022 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। कुछ राशियों के लोग बेहद मेहनती होते हैं तो कुछ किस्मत के धनी। - फोटो : istock
Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह का अपना एक व्यक्तित्व होता है और उसका अपना स्वभाव होता है। राशियां ग्रहों और नक्षत्रों पर आधारित होती हैं, इसलिए राशियों पर ग्रहों के अनुसार प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। कुछ राशियों के लोग बेहद मेहनती होते हैं तो कुछ किस्मत के धनी। हर राशि के लोगों में कोई न कोई खूबी तो जरूर होती हैं। ग्रहों के प्रभाव के कारण ही कोई व्यक्ति अच्छा बोलने में माहिर होता है तो कुछ ऐसे लोग होते हैं जो बहुत ही सीधे होते हैं और कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा होता है जो बातों ही बातों में अपना काम निकलवा लेते हैं। ये बेहद ही शातिर और बुद्धिमान होते हैं। ये किसी से भी अपना काम निकलवा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातकों में अपनी बात मनवाने और दूसरों से काम निकलवाने का गुण आता है।  

 
विज्ञापन

2 of 6
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और इस राशि में जन्मे लोग अपने शीघ्र निर्णय और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। इस राशि के लोगों को समझना आसान नहीं होता। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये दिमाग के तेज होते हैं।  इस राशि के लोगों की सबसे खास बात यह है कि अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर इन्हें किसी से काम निकलवाना होता है तो ये मीठी-मीठी बातें करते हैं। ये अपनी इसी गुण के कारण करियर लाइफ में खूब सफलता हासिल करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि में जन्मे लोग बहुत वफादार और समानुभूति रखने वाले लोग होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि में जन्मे लोग बहुत वफादार और समानुभूति रखने वाले लोग होते हैं और आपके दुःख और दर्द से समानुभूति रखने में सक्षम हैं। कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए इस राशि के जातक थोड़े संवेदनशील होते हैं। कर्क राशि के जातक अपने कार्य कौशल के लिए जाने जाते हैं और अपने इसी कौशल के कारण जरूरत पड़ने पर अपना काम निकलवा ही लेते हैं। 

4 of 6
वृश्चिक राशि में जन्मे लोग भावुक और मुखर होते हैं। वे दृढ़ निश्चयी और निर्णायक होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में जन्मे लोग भावुक और मुखर होते हैं। वे दृढ़ निश्चयी और निर्णायक होते हैं और वे सच्चाई का पता लगाने तक खोज करते रहेंगे। वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। इस राशि के जातकों में तुनकमिजाजी होती है लेकिन ये  बातचीत से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए किसी से भी अपनी बात मनवा सकते हैं। इनका यही गुण इन्हें करियर में काफी सहयोग करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि में जन्मे जातक अपने विचारों को ठोस कार्रवाई में बदलने के लिए सक्षम हैं और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कुछ भी करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि में जन्मे जातक अपने विचारों को ठोस कार्रवाई में बदलने के लिए सक्षम हैं और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कुछ भी करेंगे। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं इसलिए धनु राशि में जन्में लोग मजाकिया और एक तीव्र जिज्ञासा वाले होते हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। वे जोखिम लेने वाले और बहुत आशावादी होते हैं। इसलिए किसी से भी अपना काम निकलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, इसलिए मीन राशि वाले दूसरों की तुलना में अधिक सहज और एक कलात्मक प्रतिभा हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, इसलिए मीन राशि वाले दूसरों की तुलना में अधिक सहज और एक कलात्मक प्रतिभा हैं। इस राशि के लोग बेहद प्यारे होते हैं, इनके चेहरे से ही कोमलता और प्यार टपकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग मीठी-मीठी बातें करने में माहिर माने जाते हैं। इस राशि के जातक इतने प्यारे होते हैं कि इनकी मासूमियत के चलते इनकी बातों में जल्दी आ जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें