फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology 2022: केतु करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

Sat, 15 Jan 2022 01:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Ketu Gochar 2022: केतु भी 12 अप्रैल 2022 वृश्चिक राशि निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देते हैं। आइए जानते हैं केतु का गोचर किन राशियों को धनलाभ प्रदान करेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Ketu Gochar 2022
Ketu Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में ग्रहों और राशियों की बहुत बड़ी भूमिका है। ज्योतिष शास्त्र की मानें जब किसी भी ग्रह का राशि  परिवर्तन होता है , या कोई ग्रह अस्त या उदय होते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु और केतु शनि ग्रह की तरह ही बहुत शुभ या बहुत ही अशुभ परिणाम देते हैं। जिन जातकों की कुंडली में राहु-केतु शुभ स्थान में होते हैं उसे यह नीचे से उठाकर सुख-समृद्धि और सभी तरह के ऐशोआराम से जीवन जीने का मौका प्राप्त होता है। केतु भी 12 अप्रैल 2022 वृश्चिक राशि निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देते हैं। आइए जानते हैं केतु का गोचर किन राशियों को धनलाभ प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये अनुकूल समय साबित होने वाला  है।  जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। ये समय चिकित्सा पेशेवरों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो इससे छुटकारा मिलेगा। आपकी आर्थिक आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस दौरान व्यापार में जबरदस्त तरक्की के आसार हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि
कर्क राशि
केतु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पेशेवर जीवन में आपको लाभ प्राप्त करने के अच्छे मौके मिलेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कर्क राशि के जातक संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव होने की संभावना होती है और नई नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए करियर संबंधी मामलों में केतु का गोचर शानदार साबित होने वाला है। धनु राशि के जातकों की आय में आय में वृद्धि के संकेत हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका  हुआ है तो वह भी वापस मिलने की संभावना है। प्रशासनिक नौकरी कर रहे जातकों को सुनहरी सफलता मिलने की संभावना है। बिजनेस में सफलता हासिल होने की संभावना है। यदि आपकी रुचि राजनीति के क्षेत्र में है तो आपको सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें